हर दिन एक अवसर के रूप में आपके समक्ष उपस्थित है इसे टालिए नहीं इसका लाभ उठाइए

रतलाम । श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ के तत्वाधान में परम पूज्य खरतरगच्छाचार्य श्री जिनपीयूषसागरसूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य रत्न स्वाध्याय रसिक परमपूज्य श्री संवेगरत्नसागरजी म.सा. आदि ठाणा 5 एवं अष्टापद तीर्थ प्रेरिका परम पूज्या श्री जिनशिशुप्रज्ञाश्रीजी म.सा. परम पूज्य श्री सुप्रज्ञाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 16 के प्रवचन प्रात: 9:15 फूल कुंवर बाई खरतरगच्छ उपाश्रय पर हुवे । जिसमें गुरुदेव के द्वारा धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुण्य के उदय से हर व्यक्ति आनंद मनाता है इसके उपभोग में इतना डूब जाता है कि नए पुण्य की कमाई करना भूल जाता है और एक दिन जब पुण्य का खजाना खाली हो जाता है तब दुख और दुर्गति हर मोड़ पर उसके सामने खड़ी मिलती है इसलिए इससे बचने का एक ही उपाय है और वह है पुण्य से प्राप्त इस मनुष्य जीवन में पुण्य की कमाई निरंतर करते चले जाओ खजाना कभी खाली नहीं होगा और आपके जाने के बाद अगले भव में भी पुण्य बंद का बैलेंस आपकी आत्मा के साथ जाएगा ।
जीवात्मा के गुणों की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि पुण्य प्रेम पवित्रता और पात्रता प्रत्येक आत्मा को प्रकृति से वरदान के रूप में प्राप्त है किंतु अपनी अंतर्दृष्टि से विवेक को जागृत रखते हुए जो उन्हें जान लेता है वह परम आनंद की स्थिति को प्राप्त कर लेता है किंतु जो मुंह वश राग देष के मिथ्यात्व रहता है उसका जीवन व्यर्थ चला जाता है इसलिए सत्कमो से पुण्यकी पूंजी बढ़ाते जाएं । हर दिन एक अवसर के रूप में आपके समक्ष उपस्थित है इसे टालिए नहीं इसका लाभ उठाइए।
इस अवसर पर श्री कांतिलाल चोपड़ा श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ अध्यक्ष मनसुखजी चोपड़ा श्रेणिक सराफ पूनम चंद धारीवाल आलोक गांधी सोहनलाल चोपड़ा राजेंद्र कावडिय़ा महेंद्र चोपड़ा विक्रम सिंह कोठारी पारस चोपड़ा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन हेमंत बोथरा एवं आभार जितेंद्र चोपड़ा ने माना।

कल ध्वजा चढ़ाई जावेगी
दिनांक 12/02/2023 को श्री पास कुशल जयानंद मनोहर धाम मंदिर पर मूलनायक पारसनाथ भगवान कुशल दादा गुरुदेव, नाकोड़ा भैरव नाथ पद्मावती माता की ध्वजा धूमधाम से बैंड बाजों के साथ प्रात: 10:00 बजे चढ़ाई जावेगी

Play sound