सहारा से भुगतान के बाद सहारा पीडि़तों द्वारा सम्मान समारोहत आयोजित

जावरा (अभय सुराणा)। पिछले लगभग 2 वर्ष से सहारा इंडिया कंपनी में अपने जमा धन की आस में बैठे लोगों की लड़ाई लड़ रहे संघर्ष समिति के सदस्यों को आज आंशिक सफलता मिली है । जावरा विधानसभा में पुलिस प्रशासन की सहायता से जिन लोगों का भुगतान हुआ है उन्हें बधाई। लेकिन संघर्ष का एक बड़ा हिस्सा अभी बाकी है और हमने प्रण किया है कि जब तक सहारा पीडि़त प्रत्येक व्यक्ति की एक-एक पाई का भुगतान नहीं होगा तब तक हम यह संघर्ष जारी रखेंगे । उक्त बात सहारा पीडि़तों की लड़ाई लड़ रहे जन संघर्ष न्याय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने सहारा से भुगतान के बाद सहारा पीडि़तों द्वारा आयोजित सम्मान के पश्चात कही । ज्ञातव्य है कि सहारा पीडि़तों की लड़ाई प्रारंभ करने के बाद दिनांक 3 जनवरी 2022 को शहर थाना जावरा में एक प्रकरण धारा 406 ,420 भारतीय दंड संहिता तथा मध्य प्रदेश निक्षेपको के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 की धारा 6,1 के अंतर्गत परिवादी दिलीप राव की ओर से सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय, सपना रॉय, महेंद्र प्रताप सिंह सहित 16 लोगों पर दर्ज कराया गया था। उक्त प्रकरण में सिटी पुलिस द्वारा रीजनल मैनेजर देवेंद्र शर्मा को पूर्व मे गिरफ्तार किया गया था जो लगभग 8 माह से अधीक समय से जेल में है रीजनल मैनेजर की जमानत पर संघर्ष समिति के सदस्यों की आपत्ति के बाद इंदौर उच्च न्यायालय द्वारा भी जमानत निरस्त कर दी गई थी। जावरा शहर पुलिस द्वारा इसी प्रकरण में सहारा के डायरेक्टर करुणेश अवस्थी को प्रोटेक्शन वारंट से तलब करने की कार्यवाही भी की गई है।
संघर्ष समिति के लगातार आंदोलनों के दबाव और पुलिस प्रशासन के सख्त रवेये के पश्चात् सहारा प्रबंधन ने जावरा सिटी पुलिस थाना में दर्ज पकरण के सक्षियो को भूगतान प्रारंभ किया है। जावरा शहर निवासी जितेंद्र मेहता को एक लाख तीस हजार,नानूराम सोलंकी को सत्रह हजार बद्रीबाई दीपक को नो हजार आठ सो, अंबालाल जैतवार को 10,900 ,कमलेश गहलोत को 98,000 ,गिरिराज उपाध्याय को दो लाख 38 हजार, प्रकाश सैनी को 1,14,376, प्रवीण जैन 71,000 , बद्रीलाल सूर्यवंशी को 2,08,216 , कन्हैया लाल सेठिया को 13 लाख, योगेश भाटी को 4,12,000, लक्ष्मीनारायण जी को 60,000, तुलसीबाई योगेश राव को 70,000 ,संगीता बाई को 3,00,000 ,अनिल दायमा को 1,50,000 ,आनंद सोलंकी को 61,000 सहीत अब तक 38 लोगों को 75,00,000 से अधिक की रकम प्राप्त हुई है ।सहारा प्रबंधन से पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति की चर्चानुसार आगामी 15 फरवरी तक उक्त प्रकरण में शामिल फरियादी सहित 138 साक्षी को 40000000 चार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान होना है । शुक्रवार शनिवार के दरमियान सहारा पीडि़तों के खातों में राशि डालना प्रारंभ होने से लोगों में उत्साह का संचार हो गया तथा सहारा पीडि़तों ने भुगतान के पश्चात संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी का फूल मालाओं से अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया । संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी, गिरिजाशंकर दायम, मुकुंद सोलंकी, विजय जाधव, विक्रम सिंह पिपलोदा, जीवन दायम, रामगोपाल गेहलोत ने भी सहारा पीडि़तों का भुगतान पर अभिनंदन किया।

Play sound