बड़े ही हर्षोल्लास के साथ परमात्मा की ध्वजा चढ़ाई गई

रतलाम । आत्मीय भावोलास के साथ श्रीपार्श्व कुशल जयानंद मनोहर धाम मंदिर का 10वा ध्वजा विधि-विधान पूर्वक के साथ लाभार्थी परिवार हस्तीमल जी मोहन भाई धीरज कुमार जी अमित कुमार जी नाहटा परिवार द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चढ़ाई गई पूजन श्री विचक्षण महिला मंडल द्वारा स्नात्र पूजन एवं सत्तर वेदी पूजन पढ़ाई इस अवसर पर स्वाध्याय रसिक परम पूज्य श्री संवेगरत्नसागरजी म.सा. आदि ठाणा 5 एवं अष्टापद तीर्थ प्रेरिका परम पूज्या श्री जिन शिशुप्रज्ञा श्रीजी म.सा. परम पूज्य श्री सुप्रज्ञाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 16 की निश्रा में धूमधाम से चढ़ाई गई।
परम पूज्य श्री संवेगरत्नसागरजी म.सा. अपने उद्बोधन में कहा की परमात्मा की पूजन एवं मंदिर के शिखर पर ध्वजा की विधान पूर्वक पूजन करने से परमात्मा की भक्ति एवं जिन शासन की सेवा का अनुपम लाभ मिलता है जोकि अनंत पुण्य बंद का कारक है ध्वजा फहराने और लहराती हुई ध्वजा के भाव पूर्वक वंदन कर निहारने से यश कीर्ति में वृद्धि होती है अनहोनी टल जाती है वादा है नहीं आती है और कभी अपमान का घूंट नहीं पीना पड़ता है इसलिए हर व्यक्ति को तन मन और धन से अपनी सामर्थ्य अनुसार परमात्मा के मंदिर की सेवा अवश्य करना चाहिए।
इस अवसर पर श्री संघ एवं आमंत्रितो का स्वामी वात्सल्य लाभार्थी श्रीपार्श्व कुशल मनोहर धाम ट्रस्ट मंडल एवं नाहटा परिवार द्वारा किया गया इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर खरतर गच्छ श्री संघ अध्यक्ष मनसुख चोपड़ा सचिव जितेंद्र चोपड़ा श्रेणिक सर्राफ सोहनलाल चोपड़ा पूनम चंद धारीवाल धारीवाल मनोहर छाजेड़ पारस पावेचा श्रेणिक लालवानी अशोक चोपड़ा हेमंत बोथरा कमल लालवानी प्रदीप पावेचा शैतान मल पामेचा ललित चोरड़िया मोहनराज चोपड़ा प्रबल चोर्डिया कपिल सुराणा जय सकलेचा राहुल छाजेड़ महेंद्र चोपड़ा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Play sound