महर्षि दयानंद सरस्वती जी का 200वीं जन्म जयंती पर कार्यक्रम किए आयोजित

रतलाम। आज दिनांक 12 फरवरी 2023 रविवार को आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के 200 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आर्य समाज महर्षि दयानंद मार्ग रतलाम व रेलवे कॉलोनी रतलाम द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर प्रात 8:00 बजे शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में आर्य समाज के वरिष्ठ जन भगवान दास अग्रवाल, वेद प्रकाश आर्य, रामप्रसाद पारीक, रामकुमार यादव, लल्लन सिंह ठाकुर, रामकुमार यादव, डॉक्टर सोहन सिंह चौहान, राजेंद्र, बाबू, सुभाष सोनी एवं समस्त समाज जन महर्षि दयानंद वैदिक विद्यालय कि प्राचार्य श्रीमती सुनीता सिंह स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी शामिल हुए। शोभायात्रा में आर्य समाज अमर रहे , महर्षि दयानंद सरस्वती की जय हो, वेद ज्योति जलती रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गए। शोभायात्रा के पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सीधा प्रसारण सभी सदस्यों व विद्यार्थियों सहित विद्यालय को दिखाया व सुनाया गया ।कार्यक्रम के अंत में यज्ञ का आयोजन किया गया ।जिसमें राष्ट्र कल्याण की कामना की गई। महावेदी पर श्री प्रकाश अग्रवाल व श्रीमती निधि अग्रवाल विद्यालय के छात्र छात्राएं तथा अध्यापकों ने भाग लिया। यह जानकारी आर्य समाज के प्रधान श्री वेद प्रकाश आर्य ने दी।

Play sound