शासकीय प्राथमिक विद्यालय बोदिना में मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम संपन्न

विद्यार्थी द्वारा अपने माता-पिता दादा-दादी परिवार के बड़ों सदस्यों का पूजन अर्चन किया गया ।

बोदिना/रतलाम । शासकीय प्राथमिक विद्यालय बोदिना में आज मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्री कचरू लाल जी हायरी अध्यक्षता श्री हीरा नाथ जी शिकारी ,विशेष अतिथि श्याम जी भारती, चंपालाल जी गोयल, जगदीश जी पारगी, अभिभावक बंधु भगिनी उपस्थित रहे । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
संस्था के शिक्षक कैलाश नारायण भाटी द्वारा मातृ पितृ पूजन पर प्रकाश डालते हुए यह बताएं कि आज वर्तमान समय में युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण कर रही है जबकि हमारी सनातन संस्कृति ,वैदिक संस्कृति, भारतीय संस्कृति मे माता पिता और गुरु को भगवान के रूप में पूजा जाता है । आज आवश्यकता है हमें हमारी संस्कृति के अनुरूप कार्य करने की । हमारे धर्म शास्त्रों में बताए हुए सत कर्मों को अपने जीवन में उतारते हुए अपने जीवन को धन्य बनाना साथ ही में माता पिता और गुरु के आशीर्वाद से अपने लक्ष्य की प्राप्ति करना ।
पुलवामा हमले में शहीद हुए भारत माता के अमर जवान सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई साथी आज सरदार भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

Play sound