



रतलाम । लायन्स क्लब इन्टरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 की रीजन कान्फ्रेंस ‘अथर्व’ का आयोजन होटल बालाजी सेन्ट्रल, सैलाना रोड़ रतलाम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महादानी, ओसवाल ग्रुप की चेयरमेन, लायन्स इन्टरनेशनल के सबसे बड़े सम्मान एम्बेसेडर ऑफ गुडविल अवार्ड से सम्मानित पास्ट इन्टरनेशनल डायरेक्टर PMJF ला. अरुणा ओसवाल, विशेष अतिथि मल्टीपल कॉउसिंल सेक्रेट्री MJF ला.परविन्दरसिंह भाटिया, कान्फ्रेंस उद्घाटनकर्ता PMJF ला. डॉ. साधना सोड़ानी, द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF ला. योगेन्द्र रूनवाल, अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन MJF ला. वीणा छाजेड़ ने की। ध्वज वंदना ला. डॉ. अनिता कंवर द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। साई श्री एकेडमी की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। कान्फ्रेंस चेयरमेन रवि बोथरा ने स्वागत उद्बोधन दिया । कान्फ्रेंस उद्घाटनकर्त्ता PMJF ला. डॉक्टर साधना सोड़ानी ने रीजन कान्फ्रेंस ‘अथर्व’ के आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ दी । आपने MJF की शील्ड ला. वीणा छाजेड़ एवं लायन दीया बोथरा को प्रदान की। रीजन चेयरपर्सन MJF वीणा छाजेड़ ने अपने मन की बात में कहा कि रीजन – 12 में रतलाम, जावरा, पेटलावद, बदनावर, सैलाना के सभी क्लब ने अपनी प्रशासनिक एवं सेवा गतिविधियों को बखूबी अंजाम दिया। रीजन
-12 के क्लबों द्वारा कुल 690 गतिविधियाँ आयोजित की गई जिसमें 1,03639 व्यक्ति लाभान्वित हुए एवं कुल व्यय 35 लाख रुपये हुआ। इन सभी सेवा मनीषियों का सम्मान श्रेष्ठ, अतिश्रेष्ठ एवं सर्वश्रेष्ठ तीन केटेगरी में किया गया । कुल 130 पुरस्कार दिये गये। जिसमें श्रेष्ठ झोन चेयरपर्सन ला. सीमा भारद्वाज, अतिश्रेष्ठ ला. प्रेमलता दवे, सर्वश्रेष्ठ ला. अलका पोरवाल, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष ला. अर्चना अग्रवाल ला. क्लब समर्पण, सर्वश्रेष्ठ सचिव ला.लोकेश ओसतवाल लायन्स क्लब एक्टिव, सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष ला. कविता राजपुरोहित, सर्वश्रेष्ठ क्लब ला. क्लब रतलाम समर्पण को दिया गया।
‘लायन ऑफ द रीजन’ ला. अलका पोरवाल एवं डायमण्ड ऑफ द रीजन का अवार्ड MJF ला. डॉ. सुलोचना शर्मा को दिया गया। अतिथि परिचय ला. सविता तिवारी द्वारा दिया गया । PMJF ला. अरुणा ओसवाल ने कहा कि ‘खाली हाथ आये थे, खाली हाथ जायेंगे’ इसलिये जीवन को सेवा में समर्पित कर सर्वस्व न्यौछावर करने की भावना पीड़ित मानवता की सेवा में लगा देना चाहिये । इससे प्रेरित होकर रतलाम के 17 लायन सदस्यों ने 1000 डालर का LCIF में डोनेशन देकर MJF बनने हेतु स्वीकृति प्रदान की। PMJF ला. अरुणाजी ओसवाल ने सभी 17 सदस्यों को डायमण्ड पिन देकर सम्मानित किया। रीजन चेयरपर्सन MJF ला. वीणा छाजेड़ को डायमण्ड पिन एवं इन्टरनेशनल का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया । सेवा गतिविधि के अंतर्गत 20 कुर्सी एवं 2 टेबल आनन्द कॉलोनी कन्या छात्रावास में लाइब्रेरी हेतु दी गई। 31 हजार का चेक ‘मातृछाया’ निराश्रित बच्चों की संस्था में सेवा भारती के अध्यक्ष श्री राकेश मोदी को दिया गया रीजन चेयरपर्सन ला. वीणा छाजेड़ द्वारा । कार्यक्रम में कैबिनेट सेक्रेट्री ला. रामजाट, ला. कैबिनेट ट्रेजरार लायन नम्रता बिहाणी, जोन चेयरपर्सन ला. प्रेमलता दवे, ला. अलका पोरवाल, लायन सीमा भारद्वाज, कान्फ्रेन्स चेयरमेन ला. रवि बोथरा, कान्फ्रेंस सचिव ला. सौरभ भंडारी, रीजन सचिव ला. संतोष चाणोदिया, रीजन प्रबंध संचालक ला. डॉ. सुलोचना शर्मा एवं लायन्स ऑफ रतलाम के
सभी अध्यक्ष ला. हिम्मतसिंहजी राजपुरोहित, ला. अशोक दख, ला. अर्चना अग्रवाल, ला. अजय जैन, ला. आलोक गांधी, ला. भावना पुरोहित, ला. प्रतिमा कौशिक, श्री अनुजजी छाजेड़ मंचासीन थे।
कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान ‘गार्ड ऑफ आनर’ उत्कृष्ट विद्यालय के स्काउट छात्राओं द्वारा एवं बैण्ड दल की सुमधुर धुन के साथ किया गया। बैण्ड दल में रतलाम पब्लिक स्कूल के 25 छात्र थे । सभी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में लायन्स क्लब रतलाम ग्रेटर द्वारा सेवा गतिविधि के अंतर्गत 20 रु. में शुगर, कोलेस्ट्राल, थाइराइड की जाँच की गई । ( 700 रु. की जाँच) जिसकी रिपोर्ट वॉट्सअप पर लगभग 200 व्यक्तियों को दी गई। कार्यक्रम में कैबिनेट से लायन एन. के. मेहता, ला. मुरली अरोड़ा, ला. जयप्रकाश त्रिपाठी, ला. अनिल धारीवाल, ला. रमेश गुप्ता, ला. अनिल खंडेलवाल, ला. पवन मोदी, लायन्स डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन ऑफ रतलाम के सभी सदस्य, पदाधिकारी, पेटलावद ग्रेटर, जावरा, बदनावर, सैलाना के सभी लायन सदस्य, नगर के गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ला. राजकमल जैन एवं एहतेशाम अंसारी ने किया। आभार कान्फ्रेंस सचिव ला. सौरभ भंडारी ने माना।