श्री अन्नपूर्णा माताजी भोजन प्रसादी समिति ने एक वर्ष में 16 हजार 780 जरूरतमंदों को भोजन कराया

जावरा (अभय सुराणा) । श्री जागनाथ महादेव मंदिर पुल बाजार जावरा स्थित श्री अन्नपूर्णा माताजी भोजन प्रसादी समिति का एक वर्ष कार्यकाल पूरा हुआ । श्री अन्नपूर्णा माताजी भोजन प्रसादी समिति द्वारा श्री जागनाथ महादेव मंदिर पुल बाजार जावरा में प्रतिदिन असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन प्रसादी कराई जाती है इस श्रंखला में एक वर्ष के भीतर 16,780 जरूरतमंदों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराई गई । गुरुवार को गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जावरा की प्राध्यापक डॉ अलका बोराडे ने अपनी मातृश्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा देवी बोराडे की स्मृति में जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन कराया ।
उल्लेखनीय है कि समिति के संरक्षक जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय है। समिति के सदस्य राजेंद्र गर्ग, गोपाल बामनिया, डॉ.शैलेंद्र पांडेय, मोहन पटेल, दिलीप हेमावत, जगदीश गोस्वामी, राजेश राठौर, भेरूलाल सोनगरा, मोहन सिंह, रमेश गुप्ता एवं गोपाल माली प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपनी सेवाएं देते हैं । उल्लेखनीय है कि श्री अन्नपूर्णा माताजी भोजन प्रसादी समिति के इस पुनीत कार्य में परिजनों की स्मृति, जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ एवं अन्य अवसरों पर धर्मालु नागरिक इस अवसर का लाभ लेकर अपनी सहभागिता का निर्वाह करते हैं ।

Play sound