कैंसर, थेलेसीमिया सिकल सेल अनीमिया का जॉच उपचार शिविर संपन्‍न

कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढारकर द्वारा उपचार एवं परामर्श प्रदान

रतलाम 19 फरवरी 2023/ जिला चिकित्‍सालय में 19 फरवरी को कैंसर, थेलेसीमिया, सिकल सेल अनीमिया का जॉच उपचार शिविर आयोजित किया गया । मुंबई के प्रसिद्व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढारकर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ललिता पेंढारकर, सर्जिकल स्‍पेश्लिस्‍ट डॉ. गोपाल यादव, कैंसर नोडल ऑफिसर डॉ. विपिन दुबे रेडिएशन ऑन्‍कोलाजिस्‍ट द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया।शिविर के दौरान कैंसर के 38 एवं थेलेसीमिया के 18 तथा सिकल सेल अनीमिया के 18 मरीजों को स्‍वास्‍थ्‍य लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर, कैंसर सोसायटी ऑफ म.प्र. के आजीवन सदस्‍य श्री अशोक अग्रवाल, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव व रोगी कल्‍याण समिति सदस्‍य श्री गोविन्‍द काकानी, श्री आशीष चौरसिया, श्री सचिन वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर रेखा पंवार एवं जया योगी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Play sound