विकास यात्रा में ग्राम मुंदड़ी को नल जल योजना की सौगात, विधायक श्री मकवाना ने किया लोकार्पण

रतलाम 19 फरवरी 2023/ विकास यात्रा के दौरान रतलाम जनपद पंचायत के ग्राम मुंदड़ी को नल जल योजना की सौगात मिली। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित की गई नल जल योजना का लोकार्पण रविवार को विधायक श्री दिलीप मकवाना द्वारा किया गया।
नल जल योजना की लागत 1 करोड़ 47 लाख रुपए है। योजना से गांव के 405 घरों को शुद्ध पेयजल मिलना प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, एसडीएम श्री त्रिलोचन गौड़, एसडीओ पीएचई श्री सुनील मेडा, श्री राकेश पाटीदार, श्री देवीलाल गुर्जर, श्री आनंदीलाल राठौर, श्री राजाराम गुर्जर, श्री लाल बहादुर पाटीदार आदि उपस्थित रहे।
विकास यात्रा में रविवार को विधायक श्री मकवाना द्वारा रतलाम जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम ऊनी में 97 लाख 24 हजार रुपए लागत की नल जल योजना का भूमि पूजन किया गया।