सरकार कांजी हाउस को पशु आश्रय स्थल के रूप में विकसित कर पशुधन की रक्षा करें – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

निंबाहेड़ा श्री लक्ष्मीनाथ गुरु कमल गोशाला केली 20 फरवरी 2023 । गधा घोड़ा और बकरी जैसे प्राणी जब रोड पर नजर नहीं आते सिर्फ गोवंश से ही क्यों ? उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने धर्म सभा को संबोधित करते कहा कि किसी भी प्राणी का रोड के ऊपर रहना स्वच्छता अभियान का जनाजा निकालने के समान है, कानून का खुलम खुला उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि गांव और शहर और रोड के ऊपर खुले रूप में पशुओं का रहना ट्रैफिक कानून का पावों तले कुचलने के समान 33 करोड़ देवता की अवधारणा बाली गौ माता का रोड पर रहना आध्यात्मिकता की दुहाई देने वालों के मुंह पर करारा तमाचा है।
मुनि कमलेश ने बताया कि जब ग्राम पंचायत और नगरपालिका नाली, रोड, बाथरूम के लिए वृक्ष और पानी के लिए अरबों रुपए खर्च कर सकती है तो पशुओं के रक्षा पर क्यों नहीं ? पशुओं रक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर है।
राष्ट्रसंत ने बताया कि हर गांव में कांजी हाउस हुआ करता था वह विलुप्त क्यों हुए, सरकार उनको पशु आश्रय स्थल के रूप में विकसित करके पशुधन की रक्षा करें।
जैन संत ने बताया कि अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली पशु मुक्त शहर करने का संकल्प 18 राज्य में प्रारंभ किया है।
चित्तौड़गढ़ जिला उपप्रमुख भूपेंद्र सिंह जीने केली गौशाला के लिए 15,00,000 रुपए का आश्वासन दिया। लक्ष्मी लाल जी मेनारिया गो कथा वाचक पंडित घासी लाल जी मेनारिया बद्रीलाल जी वीरवाल प्रहलाद पाटीदार गोपाल पाटीदार मोदी राम जी अनिल वीर बाल गोवर्धन लाल कच्छावा मुनि कमलेश का गोशाला परिसर में अभिनंदन किया। 21 फरवरी को जैन दिवाकर भवन आदर्श कॉलोनी में प्रातः 9:00 प्रवचन होंगे।

Play sound