मुनिश्री का हुआ मंगल प्रवेश






गौतमपुरा। जैन संत मोहनखेड़ा तीर्थ विकास प्रेरक परम पूज्य आचार्यदेव श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य प्रवचनदक्ष मुनिप्रवर श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.तथा उ.श्रीदिव्यचंद्र विजयजी का मंगल प्रवेश सुबह विकास ताराचंदजी मेहता के निवास स्थान से शुरू हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ मंदिर दर्शन करते हुए ज्ञानशाला पहुंचा वहां सकल श्रीसंघ ने सामुहिक गुरु वंदन किया। मंगलाचरण कर पूज्यश्री ने प्रवचन में कहा अगर भगवान से कुछ मांगना हो तो उन्होंने जो छोड़ दिया वो नहीं मांगे,बल्कि उन्होंने जो पाया वो मांगें। जीवन में धर्म का होना परम आवश्यक है। चीता जले उसके पहले चिंतन जगाना जरूरी है। आयुष्य कर्म कभी भी पूर्ण हो सकता है,मानव जीवन को सफल बनाने का लक्ष्य बनाये। मुनिप्रवरश्री ने कहा मैं 13 वर्ष बाद आया हूं अब जल्दी से अमीझरा पार्श्वनाथ दादा की प्रतिष्ठा हो जाए ऐसी मंगल कामना करता हूं । मुनिश्री ने भवन निर्माण कमेटी के आग्रह पर नवीन भवन का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत जैन ने किया तथा प्रभावना का लाभ अभिषेक हुकमचंद जैन ने लिया मीडिया प्रमुख छगन जैन व शरद जैन ने बताया कि जगह जगह पर पूज्यश्री की गहुंली कर समाज ने अगवानी की नगर भाजपा के मंच से पवन चौधरी विपिन राठी अभिजीत शर्मा जिला पंचायत उपाध्यक्ष भारत सिंह जी पटेल चेतन भावसार तथा कांग्रेस के मंच से नगर पंचायत अध्यक्ष गगन बाहेती विधायक प्रतिनिधि इंदर नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन चौधरी युवा बाल कैप्टन जैनम सहित अध्यक्ष मांगीलाल मेहता रविंद्र मंडोवरा विजय जैन उत्तम जैन आजाद जैन जितेंद्र मेहता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे नन्ही बालिकाएं एवं महिलाऐं सिर पर मंगल कलश लेकर आगे चल रही थी आज मंगलवार को निर्मल महावीर जैन के निवास स्थान पर गुरुपद महापूजन का आयोजन पूज्यश्री की निश्रा में होगा तथा शाम को स्वामीवात्सल्य का एवं रात्रि में भजन संध्या का आयोजन रखा गया है।