विकास यात्रा के दौरान ग्राम बड़लीपाड़ा में 19.66 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले अमृत सरोवर तालाब का भूमिपूजन

रतलाम 20 फरवरी 2023/ भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-न तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकली जा रही प्रदेशव्यापी विकास यात्रा ग्राम बड़लीपाड़ा पहुँची। ग्राम बड़लीपाड़ा में 19.66 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले अम्रत सरोवर तालाब का भूमिपूजन किया।
विभिन्न गांवो में पहुँची विकास यात्रा में सर्वप्रथम कन्या पूजन किया गया। तत्पश्चात विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण के साथ हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किये गए। इस दौरान विधायक श्री दिलीप मकवाना, यात्रा प्रभारी श्री लालबहादुर पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना बद्रीलाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश पाटीदार, श्री आनंदीलाल राठौर, सरपंच सरवड़ श्री भरत राठौड़, जिला पंचायत सदस्य श्री नाथूलाल गामड़, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री पवन जाट, जिला पंचायत सदस्य श्री सत्यनारायण पाटीदार, जनपद पंचायत सदस्य पेपाबाई बंजारा, अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, ग्राम रेन, ग्राम पंचायत सरवड़ के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।