रतलाम। लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई के द्वारा लघु उद्योग भारती जावरा इकाई का गठन किया गया । प्रांत अध्यक्ष महेश जी गुप्ता, संभाग सचिव अतीत अग्रवाल की उपस्थिति में जावरा इकाई के अध्यक्ष पद धर्मचंद चपडोद, सचिव मुकेश लोढ़ा और कोषाध्यक्ष सार्थक गर्ग को मनोनीत किया गया । अतीत जी अग्रवाल ने लघु उद्योग भारती संगठन का परिचय दिया। संगठन किस प्रकार से कार्य करता है उसकी विस्तृत जानकारी दी। महेश जी गुप्ता ने लघु उद्योग भारती से जुड़ने के लाभ होते हैं और अनेक विषयों पर आपने जानकारी दी । जावरा इकाई सहसंयोजक चंद्रप्रकाश जी ओस्तवाल ने जावरा की समस्या के बारे में जानकारी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, मालवा संभाग सचिव अतीत अग्रवाल, रतलाम इकाई अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अवतानी, शैलेंद्र सुरेखा, नवीन डांगी, संदीप सकलेचा, ललित चोपड़ा, रघुवीर सोलंकी, धर्मेंद्र मारू, संजय कसेरा, देवेंद्र सोनी, रूपमन्यु मल्होत्रा, कुंदन सोनी, देवेंद्र सोनी, गिरधारी लाल सोनी, पूनमचंद चावड़ा उपस्थिति रहै। कार्यक्रम का संचालन धर्मचंद जी ने किया और आभार सार्थक गर्ग ने माना।