


निंबाहेड़ा जिला उप जेल 21 फरवरी 2023 । किसी निर्दोष को सताने पर उसके व्यथित आत्मा से निकलने वाली प्रदूषित तरंगे आपके जीवन को मिट्टी में मिला देती है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने उप जिला जेल में संबोधित करते कहा कि उसके दुष्परिणाम से साक्षात परमात्मा भी नहीं बचा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इंसान ही नहीं पशुओं सहित प्राणी मात्र के अंदर से निकलने वाली बद्दुआ परमाणु बम से भी खतरनाक होती है । मुनि कमलेश ने बताया कि परमाणु बम तो तन का ही नुकसान करता है लेकिन बद्दुआ आत्मा का जन्म जन्मांतर में नुकसान करती है राष्ट्रसंत ने बताया कि अग्नि शत्रु सांप और शेर के प्रहार से बचा जा सकता है परंतु बद्दुआ से नहीं।
जैन संत ने कहा कि बद्दुआ से बुरे कर्मों का आत्मा में संचय होता है आत्मग्लानि पश्चाताप आलोचना तपस्या और साधना के माध्यम से मुक्ति पाई जा सकती है ।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली की ओर से प्रसाद वितरित किया गया जेल अधिकारि भंवर सिंह हाडा ने मुनि कमलेश का अभिनंदन किया जैन दिवाकर गुरुदेव चौथमल जी महाराज के दीक्षा जयंती 22 फरवरी को अहिंसा दिवस के रूप में जैन मंदिर आदर्श कॉलोनी में प्रातः 9:00 बजे मनाया जाएगा राजेश गांधी अजीत वीरवाल मानेसर दिवाकर मंच स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के डॉक्टर प्रदीप राव मराठा विशाल रोध अधिकारियों का स्वागत किया