इंद्रावल कला में 31.89 लाख रुपए की लागत से निर्मित जल जीवन मिशन की नल जल योजना का लोकार्पण किया गया

रतलाम 21 फरवरी 2023। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकली जा रही प्रदेशव्यापी विकास यात्रा ग्राम पंचायत इंद्रावल खुर्दपहुँची। ग्राम इंद्रावल कला की 31.89 लाख रुपए की लागत से निर्मित जल जीवन मिशन की जल योजना का लोकार्पण किया गया ।
बल्लीखेड़ा, लूणी गांवो में विकास रथ के साथ पहुँची । विकास यात्रा में सर्वप्रथम ढोल बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई, कन्या पूजन किया गया। तत्पश्चात विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण के साथ हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किये गए। इस दौरान यात्रा प्रभारी सांसद प्रतिनिधि श्री विजय चारेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशीबाई चारेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री नारायण मईडा, श्री भूपेंद्र जायसवाल, श्री शैतान सिंह पटेल, अन्य जनप्रतिनिधि, जनपद सीईओ श्री गोवर्धन मालवीय, पीएचई विभाग के एसडीओ श्री नरेश, जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास, श्री महेश चौबे, श्री हाडा, श्री वी.के. गुप्ता, विद्या चारेल, श्री राजेंद्र पाल, ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश बारोट ने किया।

Play sound