रतलाम 21 फरवरी 2023। विकास यात्रा के दौरान जिले के जनपद पंचायत पिपलोदा क्षेत्र मे 373 लाख 93 हजार रुपए लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इसी प्रकार 39 लाख 72 हजार रुपए लागत के सात कार्यों का लोकार्पण किया गया।
जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ उनमें ग्राम रानीगांव में साढ़े 3 लाख रुपए लागत के सामुदायिक शौचालय निर्माण, लाख रूपए लागत से जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी निर्माण एवं पाइप लाइन विस्तार, रानीगांव में 275.98 लाख रूपए लागत के मावता से बेहपुर लगभग 4 किलोमीटर सड़क निर्माण का भूमिपूजन शामिल है।
जिन कार्यों का लोकार्पण हुआ उनमें रानी गांव में 4.99 लाख रुपए लागत से सीसी रोड निर्माण, मावता में 10 लाख रुपए लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, 5 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण, डेढ़ लाख रुपए लागत से पेयजल टैंकर, 3 लाख रुपए लागत से यात्री प्रतीक्षालय, 1 लाख रुपए लागत से सीसी रोड तथा 13 लाख 94 हजार रूपए लागत से सीसी रोड निर्माण शामिल है।