ब्रह्मलीन परमपूज्य बाल ब्रह्मचारी ब्रह्मनिष्ठ महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 श्रीस्वामी स्वरूपानंद जी महाराज क़े ब्रह्मलीन होने पर महाषोडशी का आयोजन 23 फरवरी गुरुवार को

रतलाम। ब्रह्मलीन परमपूज्य बाल ब्रह्मचारी ब्रह्मनिष्ठ महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 श्रीस्वामी स्वरूपानंद जी महाराज क़े ब्रह्मलीन होने पर महाषोडशी का आयोजन 23 फरवरी गुरुवार को किया जा रहा हैं इन आयोजन में , इंदौर , राजस्थान , ओमकारेश्वर वृंदावन , चित्रकूट , काशी , हरिद्वार , उज्जैन सहित तथा भारत के गणमान्य संत जनों का महाषोडशी भंडारे में रतलाम में आगमन होगा , इनमें विशेष रूप से पीली कोठी आचार्य पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज चित्रकुट ,भानपुरा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य ज्ञानानंद जी महाराज , इंदौर से महामंडलेश्वर स्वामी चेतनस्वरूप जी महाराज मुंबई से आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चितम्बरानंद जी महाराज सदगुरुदेव के ब्रह्मलीन होने पर स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के महाषोडशी भंडारा में विशेष उपस्तिथि रहेगी साथ ही रतलाम सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के भक्तगण व भारत के विभिन्न स्थानों से संत महात्माओं का यहां पर विशेष आगमन होगा। आयोजन के अंतर्गत प्रातः आचार्य पं. संजय मिश्रा जी के सानिध्य में गीता पाठ से आयोजन का श्रीगणेश होगा तथा भजन श्रद्धांजलि व दोपहर 11:30 से भंडारे का आयोजन किया जाएगा । अति व्यस्तता के चलते निर्वाणपीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज व स्वामी नर्मदानंद जी महाराज बुधवार क़ो अखण्डज्ञान आश्रम में पंहुचकर श्रद्धांजलि अर्पण की गई।

Play sound