केंद्र व राज्य सरकार ने की है हमेशा किसानो की चिंता इसलिए मिल रहा है योजनाओ का लाभ – महेश पाटीदार संभाग सह प्रभारी


रतलाम । पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आज भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश संगठन एवं भाजपा किसान मोर्चा के निर्देशन आज “नमो किसान सम्मान दिवस” का आयोजन किया गया जिसमें लाभार्थी किसान, प्रगतिशील किसानों का सम्मान और संवाद का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि संभाग सहप्रभारी व प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार , प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह,जिला प्रभारी मेहरबान सिंह चौधरी, भाजपा जिला महामन्त्री निर्मल कटारिया अतिथि रहे ! अतिथियों का स्वागत व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया द्वारा की गई। संबोधित करते हुए संभाग सह प्रभारी महेश पाटीदार ने बताया प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि जिसे पीएम-किसान के नाम से जाना जाता है, केंद्रीय सरकार की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है. इस योजना की शुरुआत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए की गई है. वहीं योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में 6000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है ।
प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह ने बताया किसान सम्मान निधि, किसान चैनल, किसान एक्सप्रेस जैसी अनेकों सुविधाएं मोदी सरकार ने किसानों को उपलब्ध कराई हैं, जिनके कारण किसान अब फिर से खेती की तरफ लौटने लगे है। जिला प्रभारी मेहरबान सिंह चौधरी ने नमो एप व प्रधानमन्त्री की मन की बात को लेकर सम्बोधित किया ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौर, कमलेश मालवीय, सोसल मीडिया प्रभारी तेजसिंह पवाॅर,कार्यालय मंत्री आशीष पाटीदार, विधानसभा सोसल मीडिया प्रभारी विजयसिंह पंवार आदि जिला व समस्त मंडल अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री आदि पदाधिकारी मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ने किया आभार मण्डल अध्यक्ष विजय पाटीदार ने माना उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल द्वारा दी गई ।