स्व. लता जी एवं मोहम्मद रफी सा. की स्मृति में भूले बिसरे गीत गजल की शाम 25 फरवरी को

जावरा (अभय सुराणा) सागर साहित्य संगीत मंच जावरा द्वारा भूले बिसरे गीत गजल की शाम स्वर्गीय लता जी एवं मोहम्मद रफी साहब की स्मृति में आयोजित की जा रही है। संस्था के अध्यक्ष मसूद परदेसी व महामंत्री संजय सुराणा ने बताया कि 25 फरवरी 2023 शनिवार को रात्री 8.30 बजे कांठेड परिसर में आयोजित की जा रही है जिसमें बाहर से पधार रहे कलाकार श्रीमती संगीता जैन (आकाशवाणी इंदौर ), सनम खान (कोटा) “बलराम खरे (आलोट ) तथा स्थानीय चयनित गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जावेगी विशेष रुप से गजल गायक अहमद रजा (पप्पन) उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉक्टर हमीर सिंह राठौर कनकमल काठेड, बाबूलाल नाहार, सुदेश खारीवाल, राम चचलानी, आदी ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Play sound