रतलाम। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जी जाटव के निर्देशानुसार संत गाडगे जी महाराज की जयंती जिला स्तर पर उत्साह से मनाई गई। मोर्चा पदाधिकारियों ने महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, वरिष्ठ नेता प्रभु नेका, मोहन कुरवारा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनूसूचित जाति मोर्चा राहुल निंदाने, जिला महामंत्री अजा मोर्चा सुदीप पटेल, प्रभु सोलंकी, किशोर बड़गोत्या, विक्रम वाघेला, यशवंतराव बाविस्कर, पार्षद वार्ड क्रमांक 16 रंजीत टाक, मधु शिरोडकर, ओमप्रकाश बोरीवाल, हरी किशन बोरीवाल, जितेंद्र सिलावट उपस्थित थे।