भाजपा के आगामी कार्यक्रम नामली मण्डल में वृहद स्तर पर करने का संकल्प

रतलाम। भाजपा के नामली मण्डल की कामकाजी बैठक गुरूवार को धामनोद के कृष्णा गार्डन में संपन्न हुई। इसमें भाजपा के आगामी कार्यक्रमों का आयोजन नामली मण्डल में वृहद स्तर पर करने का संकल्प लिया गया। बैठक के आरम्भ में भाजपा के प्रेरणा स्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। नामली मंडल प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़ ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर नगर एवं ग्राम शक्ति केंद्र की टोली के साथ बैठक करने एवं प्रधानमंत्री जी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम को पोलिंग बूथ स्तर तक आयोजित करने की योजना पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतिलाल परमार, जिला कार्यसमिति सदस्य श्यामलाल सरवार, मोहनलाल शर्मा, विवेकानंद चौधरी, श्यामसुंदर परिहार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, अजजा मोर्चा जिला मंत्री माणक डिंडोर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय डिंडोर, उपाध्यक्ष लोकेंद्रसिंह सिसोदिया, प्रहलाद पाटीदार, देवीलाल गोरा, प्रकाशचंद पाठक, मदनलाल धाड़वी, मोहनलाल चौधरी, राहुल पाटीदार, दीपकदास बैरागी, महेश पाटीदार, शंकरलाल पाटीदार, ललितकुमार गेहलोत, मुकेश चरपोटा, मोतीलाल चौधरी, सुरेश कटारा, दुर्गेश पवार, चमनलाल पाटीदार, रणजीत पाटीदार, सुरेश मोदी, राहुल धाकड़, अरुण धाकड़, निखिल धाकड़, मोहनलाल धाकड़, सत्यनारायण कलारिया, कचरू पटेल, विक्की धाकड़, शक्तिसिंह सिसोदिया, नंदराम निनामा, नारायणसिंह पडियार, लोकेंद्रसिंह सिसोदिया आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री गोविंद परिहार ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री पुखराज जाट ने माना।

Play sound