कमलनाथ जी के पुतले जलाने वालों पर प्रशासन करें FIR

रतलाम 24 फरवरी 2023 । आज रतलाम शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मऊ रोड से पैदल मार्च करते हुए एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक महोदय को सौंपा जिसमें मांग की गई पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के पुतले को दहन करने वालों पर तत्काल एफ आई आर दर्ज की जाए।
कल भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकास यात्रा की हुई फजीहत को छिपाने के लिए शराबबंदी को लेकर कमलनाथ जी की टिप्पणी को मुद्दा बनाकर जिस प्रकार से माननीय पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का पुतला दहन किया गया उसे आम कांग्रेसी कार्यकर्ता गण एवं नागरिक गण आहत है। कमलनाथ जी द्वारा दिया गया बयान पूर्णतया आंकड़ों पर आधारित है पिछले साल में जो 4400 करीबन शराब की दुकानें बढ़ाई गई उसे शराब की बिक्री में अंधाधुंध वृद्धि हुई है हर हालत में प्रदेश मदिरा प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है! अपने असफलता छिपाने एवं अहातो को बंद करने की नौटंकी को लेकर भाजपा द्वारा विधायक चेतन कश्यप एवं जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में पुतला दहन किया गया जिसकी कांग्रेस निंदा करती है आज पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन देकर वीडियोग्राफी के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई! यदि शीघ्र एफ आई आर दर्ज नहीं होती है तो कांग्रेस सड़क पर आंदोलन करेगी! ज्ञापन का वाचन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश पटेल ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, ग्रामीण विधायक प्रत्याशी थावर भूरिया, प्रदेश महासचिव प्रभु राठौड़, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाय, बसंत पंड्या, प्रदेश सेवादल सचिव रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ जी, रामकरण पाटीदार, जनपद सदस्य मानवेंद्र सिंह लुनेरा, हरीश पटेल, बलभद्र सिंह, राजेश पुरोहित, जयंत नगर, राजू रानी देवदा, टीकम सिंह जी सेजावता, हितेश पैमाल, अनिल पुरोहित, विशाल डांगी, फय्याज मंसूरी, सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा, शैलेंद्र सिंह अठाना, राजेश भरावा, सुजीत उपाध्याय, जोयब आरिफ, पार्षद वाहिद अली, नासिर कुरेशी, नीलोफर खान, केसर बाई, फखरुद्दीन मंसूरी, सलीम मोहम्मद बागवान, शाकिर खान, साबिर भाई, किशन दा, विकास छाजेड़, सुरेश राठौर, प्रदीप राठोड, जितेंद्र पडियार, जितेंद्र हाड़ा, विजय उपाध्याय, रवि वर्मा, देवेंद्र वैराल, इक्का बेलुत, वीरपाल सिंह, रमेश शर्मा, मुकेश सोलंकी, हिना शेख, ताज बानो, आयशा कुरेशी, हरविंदर सिंह नांद्रा, दीपू सरदार, इकरार चौधरी, राहुल दुबे, श्याम सुंदर शर्मा, पीयूष बाफना, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Play sound