साहित्यिक संस्था अनुभूति द्वारा स्व. श्री जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रतलाम । नगर की साहित्यिक संस्था अनुभूति द्वारा आयुर्वेदाचार्य एवं चिंतक तथा डॉ. जयकिरण जोशी शोधसंस्थान के संयोजक एवं पत्रकार शरद जोशी के बड़े भाई डॉ. दिनेश जोशी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर सर्वश्री प्रणयेश जैन, दिनेश जैन, डॉ. मोहन परमार, हरिशंकर भटनागर, अब्दुल सलाम खोकर, रामचंद्र फुहार, रामचन्द्र गेहलोत (अम्बर), सतीश जोशी, शांतिलाल गोयल शांतनु, प्रकाश हेमावत, लक्ष्मण पाठक, निरंजन कुमार, सोनीवाल निराकार, सुभाष यादव, जनमेजय कुमार उपाध्याय, मुकेश सोनी, सुरेश माथुर, डॉ. हरिकृष्ण बड़ोदिया, डॉ. कैप्टन एन.के.शाह, फैज रतलामी आदि साहित्यिकारों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Play sound