महापौर श्री पटेल ने किया कार्य का भूमि पूजन
रतलाम 24 फरवरी । वार्ड क्रमांक 41 में रामायण भवन से नीम वाला उपाश्रय होते हुए कोठारीवास तक बनने वाली सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद एवं राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी, मंडल अध्यक्ष श्री निलेश गांधी व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद एवं राजस्व समिति प्रभारी श्री गांधी ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण 3.75 लाख की लागत से किया जायेगा कार्य पूरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर सर्वश्री नितेश तलेरा, आशीष पालीवाल, मिलन राखेचा, देदीप्य पाठक, संजय सोनी, नितेश पोरवाल, हर्षित गांधी, साहिल नाहटा, राजू शर्मा, अनोखीलाल राणावत, अरविन्द सेवन्या, निर्मल कटारिया, अक्षय चौपड़ा, हर्ष तलेरा सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।