बकाया वसूली सख्ती से करने के दिये निर्देष्
रतलाम 24 फरवरी । निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने जलप्रदाय विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर बकाया जलकर वसूली की समीक्षा कर वसूली सख्ती से किये जाने के निर्देश दिये।
आयोजित समीक्षा बैठक में जलकर की बकाया वसूली संतोषप्रद नहीं होने पर निगम आयुक्त श्री भट्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बकाया वसूली सख्ती व तेजी से किये जाने हेतु 7 दलो का गठन करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होने निर्देशित किया कि वसूली दल अवकाश के दिनों में भी बकाया वसूली करेगा तथा जो बकायादार बकाया राशि जमा नहीं करेगा उसके नल कनेक्शन तत्काल विच्छेद किये जाये।
बैठक में उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, उपयंत्री श्री बी.एल. चौधरी, श्री राजेन्द्र सिंह राठौर सहित जलप्रदाय विभाग का अमला उपस्थित था।