नगर निगम द्वारा बेकलेनों को बनाया जा रहा है स्वच्छ व सुन्दर

वार्ड 14 की बेकलेन में आयोजित हुई रांगोली प्रतियोगिता

रतलाम 24 फरवरी । नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत शहर की बेकलेनो पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है ओर समस्त चिन्हित बेकलेनो की साफ सफाई प्रतिदिन हो यह सुनिश्चित करने के साथ साथ बेकलेन सुंदर दिखाई दे इसके लिये पेन्टिंग का कार्य भी बेकलेनो में करवाया जा रहा, इसी कड़ी में आज वार्ड नंबर 14 की बेकलेन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें आम नागरिकों ने भाग लिया या हम यह कह सकते है कि रतलाम शहर की बेकलेन अब आदर्श बेकलेन का रूप ले चुकी है जिसमे बच्चें खेल कूद सकते है, हम प्रतियोगिता करवा सकते है।
इस अवसर पर स्वच्छता के दो रंग हरा गीला सुखा निला, पॉलिथिन के उपयोग पर प्रतिबंध जैसे महत्व पूर्ण विषयो पर नागरिकों को जानकारी दी गयी। उत्कृष्ट रांगोली बनाने वाले तीन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Play sound