भाजपा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अभद्र भाषा की शिकायत एसपी को की

रतलाम 24 फरवरी 2023 । सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों विरूद्ध की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों पर भाजपा ने नाराजगी जताई है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष शुक्रवार को एसपी अभिषेक तिवारी के कार्यालय गये और उन्हे शिकायत कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, कृष्ण कुमार सोनी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता सौरभ अग्रवाल तरूण अजीत जैन व अमिताभ शर्मा फेसबुक पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के विरूद्ध अनर्गल, अपमान जनक , अभ्रद्ध अमर्यादित एवं असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे है। इससे शहर का सोहाद्रपूर्ण वातावरण खराब होने की आशंका है, इनका यह कृत्य घोर निंदनिय है उन्होने प्रमाण के साथ शिकायत प्रस्तुत करते हुए उक्त लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की ताकि भविष्य मे ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो।

Play sound