आजीवन सहयोग निधि विधानसभा प्रभारियों की नियुक्त

रतलाम 25 फरवरी 2023 । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने आजीवन सहयोग निधि संग्रहण कार्य हेतु विधानसभा प्रभारी निुयक्त किये है। रतलाम शहर विधानसभा मे मंगल लोढ़ा, रतलाम ग्रामीण विधानसभा मे कन्हैयालाल पाटीदार, जावरा विधानसभा मे बद्रीलाल शर्मा, सैलाना विधानसभा मे बद्रीलाल चौधरी, सहप्रभारी सतीश नाहर, आलौट विधानसभा मे राजेश परमार को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति आजीवन सहयोग निधि के प्रदेश प्रभारी श्याम बसंल, भाजपा के संभाग प्रभारी आलोक शर्मा एवं जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से की गई है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

Play sound