रतलाम 25 फरवरी 2023 । भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू जी द्वारा लोकसभा में दिए गए ऐतिहासिक भाषण को प्रसारित करने हेतु भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जिला टोली गठित की है। इसमे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास प्रभारी बनाये गये है। अशोक पंडिया एवं बद्रीलाल शर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है।
टोली का गठन प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार, संभाग प्रभारी आलोक शर्मा एवं जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से किया गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।