वाघेला गोसेवा जीव दया समिति द्वारा आचार्य जी का सम्मान किया गया

रतलाम। परम पूज्य आचार्य श्री कीरिट भाई जी के मंगल प्रवचन में आज वाघेला गोसेवा जीव दया समिति द्वारा आचार्य जी का सम्मान किया गया। आचार्य श्री कीरिट भाई का शाल श्रीफल राशि भेंट व फूलों से सम्मान किया गया तथा धातु से निर्मित गाय माता का स्मृति चिन्ह गुरु जी को भेंट किया गया । सम्मान समारोह में ग्रुप प्रमुख दिनेश वाघेला ,बाबूलाल सिसोदिया, गोविंद सिंह शेखावत ,कैलाश सोमानी, श्रीमती श्यामा वाघेला, श्रीमती शकुंतला सिसोदिया, श्रीमती ममता पंचोली विशेष रूप से उपस्थित थे।