घड़ी डिटर्जेंट पाउडर की हुई जावरा में शानदार लांचिंग

जावरा (अभय सुराणा) । लगातार कई वर्षों से भारत का नंबर वन डिटर्जेंट पाउडर अपनी गुणवत्ता के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है आर.एस.पी.एल लिमिटेड द्वारा अपने ग्राहकों को अच्छी से अच्छी क्वालिटी देने का प्रयास निरंतर किया जाता है। आधुनिक तकनीक का अविष्कार घड़ी डिटर्जेंट पाउडर अपनी क्वालिटी के साथ ही उपभोक्ता एवं व्यापारी का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। हमारा संकल्प हम बनाएं कुछ बेहतर के स्लोगन को ध्यान में रखते हुए इस बार पाउडर में शक्ति बूस्टर दाना भी डाला गया है, जिससे जिद्दी से जिद्दी दाग जल्द से जल्द साफ होते हैं ।इस नई टेक्नोलॉजी के कारण पहले पाउडर को 30 मिनट तक भिगोकर रखा जाता है अब यह कार्य मात्र 10 मिनट तक भिगोकर रखने पर ही पहले से ज्यादा सफाई हो जाती है एवं समय की बचत भी होती है। आज जावरा में लांचिंग के समय टेरिटरी सेल्स इंचार्ज हर्षित सक्सैना मुकेश कुमार राजपूत यश सोनी मुस्तफा विलायती आदि मौजूद थे। व्यापारियों का स्वागत अभय सुराणा एवं देवेंद्र भट ने किया। व्यापारियों में नये पाउडर को लेकर उत्साह का वातावरण था। ढोल धमाकों एवं स्वागत सम्मान के साथ हुई लांचिंग की सर्वत्र सराहना की गई। अनमोल एजेंसी के अनमोल सुराणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Play sound