


जावरा (अभय सुराणा)। जावरा माटी की गौरव, संघवी परिवार की कुल दीपिका, राष्ट्र संत शिरोमणि, गच्छाधिपति वचन सिद्ध आचार्य देव श्रीमद्विजय श्री हेमेंद्र सूरीश्वर जी म सा द्वारा श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर चौपाटी के प्रांगण में दीक्षित ,प पु गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म सा की आज्ञानुवर्ती, जावरा नन्दन पुज्य साध्वी जी श्री पुष्पा श्री जी म सा की सुशिष्या परम पूज्य उग्रतपस्वी साध्वी जी श्री दर्शनरेखा श्री म.सा. के आत्म श्रेयार्थे जावरा त्रिस्तुतिक श्री संघ द्वारा पांच दिवसीय पंचाहींका महोत्सव का आयोजन दिनाँक 22 फर से 26 फर तक किया।
अंतिम दिवस 26 फरवरी की श्री राजेंद्र सूरी जैन दादावाड़ी में मुख्य कार्यक्रम हुआ। प्रातः 10 बजे गुणानुवाद सभा हुई जिसमें मुख्य अतिथि मप्र त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के अध्यक्ष श्री संतोष जी नाकोड़ा एवँ मनोहरलाल जी हरण जोधपुर थे। मंगलाचरण कविता संघवी व प्रियम संघवी ने प्रस्तुत किया, अध्यक्षीय भाषण अशोक जी लुक्कड़ ने दिया।सभा मे पुज्य मुनिराज श्री हितेशचंद्र विजय जी, पीयूशचंद्र विजय जी व श्री मोहनखेड़ा ट्रस्ट के पत्र का वाचन किया गया। वक्ता के रूप में श्री आनंदीलाल जी संघवी, अमित खेमसरा खाचरोद, प्रकाश चोरडिया, शेतानमल दुग्गड़, प्रदीप लुक्कड़,जया भंडारी, अभिनव संघवी के साथ अतिथि द्वय ने सभा को संबोधित करते हुवे साध्वी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथि द्वय एवम प्रातः के स्वामीवात्सल्य के लाभार्थी श्री सूरजमल, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार संघवी का बहुमान श्रीसंघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर संघवी परिवार द्वारा विभिन्न संस्थाओं को दान राशि प्रदान करी। आभार संघ के मंत्री श्री मदनसिंह चोरडिया ने एवँ सफल संचालन सचिन संघवी ने किया। दोपहर में नवाणु प्रकार की पूजन अभय चोपड़ा व सुमधुर युवा गायक चिराग चोपड़ा ने पढ़ाई। दोनों समय स्वामीवात्सल्य हुवे। उक्त जानकारी प्रचार सचिव वीरेंद्र सेठिया संगठन मंत्री हसमुख चत्तर ने दी।