ईश्वर सिंह राठौर बने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रमिक प्रकोष्ठ जिला रतलाम के अध्यक्ष

रतलाम। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी की सहमति एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री जेपी धनोपिया जी के अनुमोदन उपरांत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रमिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री वी डी गौतम द्वारा रतलाम के जिला अध्यक्ष पद पर श्री ईश्वर सिंह जी राठौर को नियुक्त कर जिला कार्यकारिणी अति शीघ्र गठित करने का निर्देश दिया है।
श्री ईश्वर सिंह राठौर वर्तमान में ड्रग्स एंड केमिकल्स श्रमिक कर्मचारी संघ ( इप्का) रतलाम मैं अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहते हुए श्रमिकों की सेवा कर रहे हैं।
श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन सचिव श्री अरविंद सोनी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया वरिष्ठ जनों की अनुशंसा पर रतलाम जिले में श्रमिक गतिविधियों का आकलन करते हुए रतलाम श्रमिक प्रकोष्ठ में प्रदेश स्तर पर 5 नियुक्तियां कर आए हैं! ताकि रतलाम इंटक से संबंधित सभी यूनियनों को प्राथमिकता दी जा सके।
श्री ईश्वर सिंह जी राठौर की नियुक्ति से शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया जेम्स चाको, प्रदेश संगठन मंत्री श्री अर्जुन लाल निमावत, सचिव श्री सत्यनारायण सोलंकी, फेडरेशन अध्यक्ष श्री संजय बोहरा, यातायात यूनियन के अध्यक्ष श्री राजकुमार जैन लाला, नगर निगम सफाई मजदूर कांग्रेस के कमल भाटी, इप्का लेबोरेटरी के प्रभाकर शर्मा, नंद लाल माली, मुकेश मीणा, नरेंद्र नेकाडी, कालू सिंह राठौर, राकेश जाट ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं श्रमिक प्रकोष्ठ का आभार व्यक्त किया है।