प्रदीप लोढ़ा कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय सचिव  नियुक्त 

रतलाम।  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी की सहमति एवं सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष श्री जेपी धनोपिया जीके अनुमोदन उपरांत श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बीड़ी गौतम द्वारा कर्मचारी नेता प्रदीप लोढ़ा को मध्य प्रदेश श्रमिक प्रकोष्ठ का प्रांतीय सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रदीप लोढ़ा विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष, इंटक के विभिन्न पदों पर रहते हुए शासकीय, अशासकीय, कर्मचारियों, श्रमिकों के मध्य लंबे समय से कार्यरत हैं। लोढ़ा की नियुक्ति से श्रमिक जगत में हर्ष व्याप्त है।
प्रदेश संगठन सचिव अरविंद सोनी ने प्रेस जानकारी देते हुए बताया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र जी कटारिया की अनुशंसा पर रतलाम जिले में प्रदीप लोढ़ा को रतलाम श्रमिक जगत मे नियुक्ति प्रदान की गई है।
प्रदीप लोढ़ा की नियुक्ति पर श्रमिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी श्री अरविंद सोनी, श्री अर्जुन लाल निमावत, श्री ईश्वर सिंह राठौर, श्री सत्यनारायण सोलंकी, विद्युत फेडरेशन के  श्री संजय वोहरा, इंटक के श्री राजकुमार जैन लाला, नगर निगम के श्री कमल भाटी, इप्का श्री मुकेश मीणा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी  श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रति आभार व्यक्त किया है।