सुरि ऋषभ आराधना भवन की पत्रिका का शुभ मुहूर्त एवं मुनिश्री का हुआ मंगल आगमन

झाबुआ । झाबुआ नगर की पावन धरा पर श्री महावीर बाग जिनालय में परोपकार सम्राट आचार्य भगवंत श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराजा साहेब की पुण्य स्मृति में निर्मित श्री ऋषभ आराधना भवन उद्घाटन की पत्रिका का शुभ मुहूर्त श्री गौडी पार्श्वनाथ तीर्थ पर किया गया। परोपकार सम्राट के शिष्य प्रवचनदक्ष मुनिप्रवर श्री रजतचंद्र विजयजी महाराजा साहेब की पावन निश्रा में उनके वासक्षेप द्वारा शुभ मुहूर्त किया गया। इस मौके पर झाबुआ श्रीसंघ एवं ट्रस्ट मंडल के गणमान्य पदाधिकारी एवं श्रावकगण उपस्थित थे। जितेंद्रजी बावेल, सुभाषजी कोठारी, शेलशजी शाह, रमेशजी बांठिया, उत्तमजी लोढ़ा, राकेशजी महेता, संजयजी कांठी, प्रकाशजी कटारिया, भावेशजी मेहता, अशोकजी (अशोका होटल), रिंकू रुनवाल, कुलदीप राठौर, मनोजजी, मनोकामना, अखिलेश संघवी उपस्थित थे। विधि विधान से पत्रिका का शुभ मुहूर्त किया गया।