अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर शेखर नाहर मनोनीत

जावरा (अभय सुराणा) । व्यक्ति अपने-अपने कर्तव्य पथ पर चलता हुआ निरंतर किसी कार्य में संलग्न रहतें हुए धार्मिक संस्कारों से परिपूर्ण सामाजिक कार्यो के प्रति अग्रणी रहतें हुए कार्यो को संपादित करता है ऐसे ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं मैं अपना समयदान करनें वाले शेखर नाहर को अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली की म. प्र. शाखा के उपाध्यक्ष के लिये अ.भा.जैन दिवाकर विचार मंच के प्रणेता श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्रसंत संत श्री कमलमुनी जी म सा “कमलेश” के सुआर्शिवाद से मनोनीत किया गया। श्री नाहर वर्तमान में जैन दिवाकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष के साथ अ भा जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक, जैन कांफ्रेंस म.प्र. के कार्यकारिणी सदस्य , बास्केटबॉल संघ के सदस्य के जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मेन के अध्यक्ष भी है श्री नाहर के मनोनयन पर इष्ट मित्रों परिवार जनों शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित कर विचार मंच के प्रणेता श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्रसंत श्री कमल मुनी जी म सा के साथ संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सुराणा भीलवाड़ा, प्रदेश अध्यक्ष विजय खटोड के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कि।