
रतलाम । आगामी 4 ओर 5 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन के निमित आज दिनांक 28 फरवरी 2023 मंगलवार को बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन और आयोजन समिति की बैठक रुद्र पैलेस में रखी गई। जिसमें सभी को अपनी क्षमता अनुसार कार्य बांटे गए । इसमें मंचासीन बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संरक्षक नगर निगम एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदौरिया व रतलाम बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश नाथ सहित आयोजन समिति के संरक्षक रतलाम शहर विधायक चेतन्य कश्यप, आयोजन समिति अध्यक्ष महापौर प्रहलाद पटेल, आयोजन समिति के संयोजक नीलेश पटेल सहसंयोजक सोनू यादव राकेश मिश्रा ,सचिव मोहित काला मंचासीन थे। महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भव्यता के साथ होगी कार्यक्रम की शुरुआत जिसमें रैली निकाली जाएगी तथा रतलाम की जनता को पसंद आएंगे। बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश नाथ ने भी कहा कि हमें मिलकर रतलाम के नाम को ऊंचाई तक ले जाना है। बैठक में विप्लव जैन, करमजीत सिंह सरदार, एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, नारायण सांखला, सत्यजीत राजावत,चेतन टांक,रूद्र पटेल, गौरव मुणत, गोपाल जाट, नीलेश पटेल, मोहित काला, गणपत काका जी दिनेश जाट मालिक शर्मा संजय पांडे रामबाबू शर्मा धर्मेंद्र देवड़ा, विवेक शर्मा,संजय शर्मा,रवि नींदाने,रवि जाट आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी आशीष वर्मा ने दी।