रतलाम। राधाकृष्ण व्यायामशाला के अध्यक्ष ३९ वर्षीय चंदर पहलवान राठौड़ गवली के असामयिक निधन पर शहर के कुश्ती कला प्रेमियों व गवली समाज मे शोक छा गया। इस अवसर पर आयोजित शोक सभा मे राधाकृष्ण व्यायामशाला के उस्ताद मुन्ना पहलवान,संरक्षक अशोक जैन चौटाला,जिला कुश्ती एसोसिएशन अध्यक्ष बलवंत भाटी,जवाहर व्यायामशाला के सूरज जाट, कार्तिक व्यायामशाला के सतु पहलवान,आदर्श हिंद व्यायामशाला के केलाश भारतीय, अशोक जैन लाला,पवनपुत्र व्यायामशाला के अजित यादव,भक्तन की बावड़ी व्यायामशाला के अमित जायसवाल,गुरु हनुमान व्यायामशाला के शंकर पहलवान,नागेश्वर व्यायामशाला के बबलु गोयल,नवनिर्माण व्यायामशाला के मनोज वर्मा, अलाबेली व्यायामशाला के अकरम पहलवान तथा गवली समाज के प्रमुख अशोक रौतेला, रामकिशन मोरया, मुकेश पहलवान,अनार पहलवान,कालुभाई चौधरी,मोहन थम्मार,बाबु पहलवान, तुलसी पहलवान आदि ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चंदर पहलवान के कम उम्र मे निधन से कुश्ती जगत व समाज की अपूरणीय क्षति पहुंची है। सभा का संचालन राधाकृष्ण व्यायामशाला के संरक्षक अशोक जैन चौटाला ने किया।