श्री गोपाल जी के बड़े मंदिर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना महिला संगठन ने फाग उत्सव मनाया

रतलाम।माणक चौक स्थित गोपाल जी के बड़े मंदिर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना महिला संगठन द्वारा फाग उत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया । इसमें प्रदेश प्रभारी बिन्दु राठौड़ पूजा तोमर,तृप्ति सिंह , उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन सीमा आर एस देवड़ा के नेतृत्व में किया गया। इसमें सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फागुन की बधाई दी तथा फाग उत्सव के दौरान नृत्य किया।
मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्प माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी बिन्दु राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं रतलाम आई तो मुझे आप लोगों का स्नेह और प्यार मिला जिसको मैं हमेशा याद रखूंगी समय-समय पर आप सभी के बीच आती रहूंगी। इसमें उषा पंवार, किरण जीजा, नीतू पंवार, ज्योति तंवर, अनीता सोलंकी, पूर्णिमा चौहान, कादम्बिनी चौहान,सोनिया चौहान,रेखा सोडा, अनीता सोलंकी,नीतू राठौर,सोनू सोलंकी,प्रिया गोयल, हेम कुंवर जादौन, किरण गोयल, टीना कुंवर चंद्रावत , जया गोयल, कृष्णा तंवर, अनीता सोनगरा, नीतू राठौर, मधु राठौर, कीर्ति राठौर, ,हेम कुंवर सहित करणी सेना महिला संगठन की पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

Play sound