गीता मंदिर परिसर में फाग उत्सव सम्पन्न


रतलाम । बाबा श्याम के दरबार में मची है होली रे…, मैं तो तुम संग होली खेलूंगी आज बिरज में होली रे रसियाँ, रंग मत डाल रे सांवरिया के सुमधुर भजनों के साथ गीता मंदिर परिसर में फाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया । पं. गोपाल कृष्ण शर्मा के सुमधुर भजनों के साथ फाग उत्सव में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर बड़े उल्लास के साथ फूलों की होली के बीच भजनों पर नृत्य करते हुए फाग उत्सव मनाया गया । कृष्ण बनी पारूल केरावत एवं राधा के रूप में शिखा रत्नावत ने नयनाभिराम फाग नृत्य किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने राधाकृष्ण बनी पारूल केरावत एवं शिखा रत्नावत के साथ हर्षोल्लास पूर्वक नृत्य कर फाग उत्सव का आनंद लिया । फाग उत्सव आयोजन के महेश शर्मा, हरिश रत्नावत, सुधीर पंचारिया, गोपाल पालीवाल ने बताया कि इस अवसर पर प्रमोद व्यास,गीता मंदिर ट्रस्ट के वीरेन्द्र वाफगांवकर, संजय व्यास, प्रभु प्रेमी संघ के हरिश सुरोलिया, पुरनमल अग्रवाल, दीपक पुरोहित, आर.एन. केरावत, कालिका माता ट्रस्ट के, एच.के. सुरोलिया, तुलसी परिवार के डॉ. सुषमा कटारे, कुसुम चाहर, कीर्ति व्यास, मेहंदीकुई बालाजी ट्रस्ट के बाबूलाल चौधरी, राधेश्याम खंडेलवाल, वरिष्ठ अभिभाषक सुभाष उपाध्याय, लायन डॉ. सुलोचना शर्मा, गोपाल शर्मा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण आदि उपस्थित थे ।