मुख्यमंत्री ट्रॉफी जूनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में बॉडी के बादशाह संगीत की धुन पर थिरकेंगे

रतलाम। तीन लाख केश प्राइज मुख्यमंत्री ट्रॉफी जूनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में बॉडी के बादशाह संगीत की धुन पर थिरकेंगे। इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन, मुंबई के मार्गदर्शन में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था, मध्य प्रदेश, मुख्यालय, उज्जैन के तत्वावधान में रतलाम डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डर्स द्वारा मुख्यमंत्री ट्रॉफी 13 वीं जूनियर, मास्टर्स, दिव्यांग, 4 थीं जूनियर महिला मॉडल फिजिक चैंपियनशिप का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री ,मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य,रतलाम के मेयर श्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता, विधायक श्री चैतन्य कश्यप, अंतरराष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी श्री चेतन पठारे, अर्जुन आवार्डी श्री टी वी पॉली, इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की महासचिव सुश्री हीरल सेठ ने हनुमान जी के दीप प्रज्वलित कर किया गया।मुख्यमंत्री ट्रॉफी स्पर्धा के संयोजक एवं रतलाम नगर पालिका निगम के मेयर श्री प्रहलाद पटेल ने स्वागत उद्बोधन दिया।अतिथि स्वागत मे अतिन तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह, फोर यु जीम के रितेश नाथ, सोनू यादव, राकेश मिश्रा मोहित काले, डॉ. कुलदीप त्रिवेदी ने किया।सूत्रधार स्वामी मुस्कुराके शैलेंद्र व्यास थे। स्पर्धा में संपूर्ण भारत के विभिन्न प्रदेशों के 450 से भी अधिक पुरुष/महिला खिलाड़ी मांसपेशियों से प्रदर्शन की खेल की शुरुआत करेंगे।स्पर्धा का आकर्षण नारी शक्ति की फिटनेस एवम दिव्यांग चैंपियनशिप रहेगी। चैंपियनशिप के विभिन्न वर्गों में 3 लाख कैश प्राइज वितरित किये जायेंगे।जूनियर वर्ग के सर्वश्रेष्ठ बॉडी बिल्डर को मिस्टर इंडिया एवं मिस जूनियर इंडिया के खिताब से सम्मानित किया जायेगा..डॉ. मोहन यादव ने खेल हित में घोषणा की कि आगामी सत्र से बॉडी बिल्डिंग, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग खेल शासन के 21 खेलो की सूची में शामिल किया जायेगा।विधायक चेतन्य कश्यप ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग खेल से उत्तम स्वास्थ्य के साथ युवाओं मे शरीर को सुंदर और स्वस्थ बनाने की प्रेरणा मिलती है। स्पर्धा के संयोजक मेयर प्रहलाद पटेल ने अतिथि का सम्मान आकर्षक मोमेंटो, शाल, श्रीफल से अभिनंदन किया । अंत में पुरुष एवं महिला खिलाड़ी द्वारा मांसपेशियों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य कार्यक्रम कल विधायक सभागृह में सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक होंगे जिसमे नेशनल जूनियर महिला दिव्यांग मास्टर्स करीब 350 से अधिक प्रतिभागी विभिन्न राज्यो से आ चुके है कल के आयोजन में मुख्य अतिथि आयोजन समिति के संरक्षक रतलाम के लोकप्रिय विधायक चेतन्य जी कश्यप,सांसद गुमान सिंह डामोर, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ,ग्रामीण विधायक रतलाम दिलीप मकवाना, इंदौर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला , रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी युवा एसपी अभिषेक तिवारी सहित दलबल आदि उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी आशीष वर्मा ने दी।

Play sound