हम अपने जीवन में विनम्रता के साथ सदैव सीखते रहना चाहिए

  • न्यायमूर्ति श्री माहेश्वरी जिला बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

रतलाम 04 मार्च 2023/ सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री जे.के. माहेश्वरी रतलाम में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में न्यायाधीशों, अभिभाषकों एवं अभिभाषक संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनुराधा शुक्ला, बार कौंसिल आफ इंडिया के को-चेयरमेन श्री प्रताप मेहता, कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री अभय शर्मा, न्यायाधीशगण तथा संघ के सदस्यगण उपस्थित थे।
अपने उदबोधन में न्यायमूर्ति श्री माहेश्वरी ने कहा कि बार एसोसिएशन गरीबों को न्याय दिलाने वाली संस्था है। अभिभाषक एवं न्यायाधीशगण अपनी भूमिका के साथ सदैव न्याय करें। न्यायोचित कर्म करते हुए अपने कर्तव्य पथ पर चलते रहें। अपना कर्म सदैव इस धारणा के साथ करें कि आम आदमी न्यायालय पर विश्वास रखता है। न्यायमूर्ति ने कहा कि हमें जीवन में सदैव विनम्रता के साथ सीखते रहना चाहिए। वरिष्ठों का सम्मान रखे, अपने वरिष्ठों से सीखते रहें। उन्होंने कहा कि अपनी वाणी मधुर रखे, वाणी में व्यक्ति का चरित्र नजर आता है।
इसके पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अभय शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालन एडवोकेट श्री कैलाश व्यास ने किया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति श्री माहेश्वरी का बार एसोसिएशन द्वारा स्वागत, सम्मान, अभिनन्दन किया गया। बार एसो. के सचिव श्री विकास पुरोहित, उपाध्यक्ष श्री नीरज सक्सेना, सहसचिव श्री योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री अनुभव उपाध्याय, पुस्तकालय सचिव श्री अजय चन्द्रावत आदि उपस्थित थे।
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री जे.के. माहेश्वरी रतलाम में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में न्यायाधीशों, अभिभाषकों एवं अभिभाषक संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनुराधा शुक्ला, बार कौंसिल आफ इंडिया के को-चेयरमेन श्री प्रताप मेहता, कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री अभय शर्मा, न्यायाधीशगण तथा संघ के सदस्यगण उपस्थित थे।

Play sound