रतलाम में जिला स्तरीय कार्यक्रम रंगोली गार्डन में
रतलाम 04 मार्च 2023। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च को राज्य स्तरीय कार्यक्रम द्वारा किया जाएगा।
प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा उक्त योजना का शुभारम्भ 05 मार्च को दोपहर 1:00 बजे से भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया जा रहा है। मुख्यमंत्रीजी कार्यक्रम में दोपहर 01:15 बजे मंचासीन होंगे।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 के राज्य स्तरीय शुभारम्भ कार्यक्रम के पूर्व दोपहर 12:00 बजे से प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय वार्ड के स्तर पर स्थानीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिले में रंगोली गार्डन में दोपहर 12:00 से लाडली बहना कार्यक्रम के शुभारंभ का आयोजन जनप्रतिनिधियों के साथ किया जा रहा है।
स्थानीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरान्त स्थानीय सक्रिय महिलाओं के द्वारा समाज में व्यापक बदलाव में महिलाओं की भूमिका एवं शासन के प्रयासों पर 8 से 10 मिनिट का उद्बोधन रखा जाएगा। ग्राम पंचायत के अलावा संबंधित ग्रामों आंगनवाड़ियों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ताकि ताड़ली बहनों को अधिक दूरी तय न करना पड़े।
कार्यक्रम स्थल तक लाडली बहनों तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों को एक साथ एक रैली के रूप में स्थानीय वाद्य यंत्रों की संगीतमय प्रस्तुति के साथ लाया जाएगा सभी लाडली बहनों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।
जिला स्तर का कार्यक्रम स्थानीय रंगोली गार्डन में दोपहर 12:00 से रखा गया है। कार्यक्रम मैं राज्य स्तरीय आयोजन के पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में सभी स्तर के प्रतिभागी निर्धारित समय दोपहर 1:00 बजे से मुख्य आयोजन से जुड़ सकेगे। राज्य स्तर से प्रसारित होने वाले मुख्यमंत्री जी के राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना .
2023 के शुभारम्भ कार्यक्रम आयोजन के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है जिसमें स्थानीय स्तर पर उपस्थित महिलाओं तथा उनके उनके परिवार के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।