
रांची। अहिंसा संस्कार पदयात्रा जो लगातार 2004 से आसाम से चल रहा है जिसका भब्य प्रवेश झारखंड की राजधानी रांची में भब्य मंगल प्रवेश भारत गौरव साधना महोदधि सिंहनिष्कड़ित व्रत कर्ता जैन संत अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज एवं सौम्यमूर्ति उपाध्याय 108 श्री पीयूष सागर जी महाराज का कल दिनांक 5 मार्च 2023 को हो रहा है जिसका तैयारी समाज के द्वारा किया जा रहा है शहर के रास्ते मे कई तोरण द्वार बनाये जा रहे है सभी अपने घरों में बेनर ओर रंगोली की तैयारी कर रहे है पूरा शहर को पंचरंगा झंडा से पाटा जा रहा है इस अवसर पे समाज के अध्यक्ष पदम जैन छाबडा ने बताया कि 5 मार्च ओर 6 मार्च को कई संघअन्तर्मना 108 प्रसन्न सागर जी ससंघ,आचार्य श्री गुणधर नंदी जी महाराज, श्री 108 सुवेश सागर जी महाराज का मंगल मिलन रांची की धरती पर हो रहा है समाज के सभी वर्गों में एक अलग उत्साह दिख रहा है लोग शहर प्रवेश के कई दिनों से पैदल साथ चल रहे है ओर कई दिनों से अन्तर्मना आचार्य श्री के रांची शहर में आगमन को लेकर प्रयासरत थे रांची वाले के पुण्य उदय से गुरुदेव की स्वीकृति प्राप्त हुई ।स्वीकृति मिलने के बाद रांची वालों के खुशी का ठिकाना नहीं है।आज रामगढ की ओर से लगभग 20 किलोमीटर पद विहार करते हुवे रात्रि विश्राम शहर से दूर 5 किलोमीटर पहले महावीर भवन मे होगा जहाँ झारखंड वन वासी मण्डल के भाई बहनो द्वारा गुरु देव का पारम्परिक ओर आदिवासी तरीके से स्वागत वंदन और अभिन्दन किया गया l इस अवसर पर अन्तर्मना ने सभी को बहुत बहुत आशीर्वाद दिया और कहा कि झारखंड के आदिवासी समाज का जैन साधु के प्रति गुरु भक्ति कूट कूट कर भरा हुआ है सभी का जैन मुनियों के प्रति श्रद्धा और भक्ति अपरंपार है । कल सुबह होगा अंतर्मना संघ का रांची मे भव्य प्रवेश होगा। उक्त जानकारी अन्तर्मना मीडिया प्रभारी कोडरमा जैन राज कुमार अजमेरा ने दी।