
रतलाम 05 मार्च 2023 / प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय मे रविवार को सुरजमल जैन मंडल की बैठक आयोजित की गई इसमे बुथ विस्तारक योजना – 2 के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर भाजपा को मजबूत करने का आव्हान किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक मे मंडल प्रभारी लालबहादुर पाटीदार, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोनावचा मंचासीन रहे। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना-2 के तहत् जिले के सभी शक्ति केन्द्रों एवं बूथों पर कार्यकर्ता कार्य करेगे। 11 एवं 12 मार्च को अल्पकालीन बूथ विस्तारक कार्यशाला होगी। उसके बाद 13 एवं 14 मार्च को शक्ति केन्द्र की बैठके आयोजित की जायेगी। जिले मे 14 से 21 मार्च तक अल्पकालीन विस्तारक अपने-अपने क्षेत्र में प्रवास करेगे। 23 व 24 मार्च को मंडल स्तर पर बूथ विस्तारक योजना के तहत् किये गये कार्यो की समीक्षा होगी। श्री लुनेरा ने कार्यकर्ताओं से चुनावी वर्ष मे पुरे समर्पण के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि जिले में 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने का लक्ष्य हर हाल मे हासिल करना है।
प्रारंभ मे मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी ने स्वागत भाषण दिया। मंडल प्रभारी पाटीदार ने भी मार्गदर्शन दिया। संचालन मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी द्वारा किया गया एवं आभार मंडल महामंत्री पीरुलाल सोनावचा द्वारा किया गया।