रतलाम 05 मार्च 2023 । भारतीय जनता पार्टी के संभाग प्रभारी आलोक शर्मा एवं जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय के आदेशानुसार कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, आई.टी सोशल मीडिया प्रभारी, हितग्राही प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई। इसे मंडल प्रभारी बद्रीलाल शर्मा ,मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने संबोधित किया। उन्होने कार्यकर्ता को बूथ विस्तारक अभियान -2 के कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर वार्ड एवं बूथ पर जाकर प्रवास के कार्यक्रम रूप रेखा बनाई गई। बैठक में हर बूथ पर पना प्रमुख और पोलिंग एजेंट के साथ समन्वय करने पर जोर दिया गया। ताकि हर बूथ पर भाजपा को 51 प्रतिशत वोट प्राप्त हो सके। बैठक का संचालन एवं आभार मंडल महामंत्री राकेश परमार ने किया।