रतलाम। यातायात नियमों के अनुसार वाहनों पर काली फिल्म की इजाजत नहीं है परंतु वर्तमान मैं इस पर सख्ती से कार्यवाही नहीं की जा रही है l समाजसेवी और जैन हेल्पलाइन के अमित कोठारी ने अपील करते हुए बताया कि वर्तमान में कई वाहन कांच पर काली फिल्म का प्रयोग कर रहे है जो कि यातायात नियमों के अनुकूल नहीं है l इस तरह की फ़िल्म का प्रयोग युवा पीढ़ी मैं आपराधिक कार्यो की प्रवर्ती को बढावा देता है l
वर्तमान में देखा जा रहा है कि रात मैं इस तरह के वाहनों मैं युवा लड़के और लड़कियों के द्वारा सिगरेट,शराब तथा अन्य आपराधिक गतिविधियां की जा रही हैं I इन्हीं सब के मद्देनजर प्रसाशन से अपील करते हुए निवेदन किया गया कि वाहनों पर काली फिल्म पर पहले की तरह सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए ताकि सम्भावित अपराधों को कम किया जा सके और युवा पीढ़ी को भटकाव से रोका जा सके I