भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर किया वृक्षारोपण

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया । जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जो पौधारोपण किया जा रहा है व सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थानों, सरकारी स्कूलों व कालेजों में लगाए जा रहे हैं उनकी सुरक्षा की व पालन-पोषण की जिम्मेदारी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ की रहेगी । जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल ने बताया की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हरे भरे मध्यप्रदेश की परिकल्पना को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सभी मंडल मे पौधरोपण करके अपने प्रदेश के मुखिया का जन्मदिन मनाया है। इस अवसर पर जिला उपाध्याय कमलेश मालवीय, विधानसभा प्रभारी विजय सिंह पंवार, मंडल उपाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, मुकेश शर्मा,प्रकाश बंशीवाल,हेमन्त तायडे, महेश सोलंकी,धर्मेंद्र साल्वे, दशरथ भारती आदि उपस्थित थे ।

Play sound