मानस भवन की शिव वाटिका में हुआ पौधारोपण

रतलाम ।  मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराजसिंह जी चौहान के 64 वें जन्म दिवस पर 5 मार्च रविवार को प्रातः 8 बजे त्रिवेणी स्थित मानस भवन की शिव वाटिका में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण व नागरिकों के साथ विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधो का रोपण किया।
पौधा रोपण में महापौर परिषद सदस्य श्री विशाल शर्मा, श्रीमती अनिता कटारा, पार्षद श्री योगेष पापटवाल, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती आयुषी सांखला के अलावा सर्वश्री राजेन्द्र चौहान, संजय कसेरा, शेरू पठान, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, उद्यान पर्यवेक्षक श्री अनिल पारा, झोन प्रभारी श्री पर्वत हाड़े, श्री किरण चौहान, श्री विनयसिंह चौहान, एचएमएस सदस्य व स्व सहायता समूह की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Play sound