रतलाम 05 मार्च 2023। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजनान्तर्गत जनसेवा मित्रों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण मिड-टाउन हॉल रतलाम में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में जनसेवा मित्रों को शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया जिसमें मुख्य रूप से लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शामिल थी। प्रशिक्षण के समापन में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रशिक्षण का आयोजन चीफ मिनिस्टर फेलो श्री मयंक पांडेय एवं महात्मा गांधी नेशनल फेलो श्री पुष्पेन्द्र चोरडिया द्वारा किया गया।